**खत्री सभा का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न**
खत्री सभा रजिस्टर्ड का पारिवारिक मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से स्थानीय ट्यूलिप बैंकट हॉल में खत्री मनमोहन बत्रा एडवोकेट की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना व जातिगान से हुआ। कार्यक्रम में खत्री सभा अध्यक्ष श्री मनमोहन बत्रा एडवोकेट, महामंत्री अनिल बत्रा, श्री ओम प्रकाश मालिक, श्री विष्णु अनेजा, विपिन अरोरा, ताराचंद खन्ना, योगेश्वर कुमार खन्ना, मुकेश अरोरा आदि द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया।
गत वर्ष की रिपोर्ट श्री सुशील अरोड़ा द्वारा दी गई। श्री सोमनाथ भाटिया श्रीमती सरिता अरोरा ,श्री सुरेंद्र अनेजा, डॉ विवेक गुलाटी आदि द्वारा कार्यक्रम में कई सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। मैजिक डांस एकेडमी के दिव्यांग कलाकारों द्वारा राष्ट्रीय सेना दिवस पर देशभक्ति की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई व लोहड़ी पर पंजाबी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। दिव्यांग कलाकारों को प्रशिक्षित करने हेतु कोरियोग्राफर श्री मोहन अरोरा का विशेष सम्मान भी किया गया।
उत्तर प्रदेश खत्री सभा उपाध्यक्ष श्री विपिन अरोरा, विष्णु अनेजा एडवोकेट, हेमंत अरोरा, अजय अनेजा को भी विशेष सम्मानित किया गया ।खत्री सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री जय गोपाल कपूर जी को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम चेयरमैन सुशील कुमार अरोरा ,पुष्पेंद्र अरोरा,आशुतोष अरोरा, मुकुल दुआ, सुशील अरोरा, अनुराग अरोरा, डॉक्टर मयंक अरोरा आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल संचालन खत्री सभा अध्यक्ष श्री मनमोहन बतरा एडवोकेट द्वारा किया गया।
खत्री सभा द्वारा नव वर्ष पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित