मुज़फ्फरनगर.
Mother pride play school में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय की डारेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल ने तिरंगे के बारे मैं समझाया। राष्ट्रगान के साथ सलामी देकर सम्मान देते हुए विद्यार्थियों ने निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश ग्रहण किया। नन्हें मुन्ने छात्रों ने मनमोहक और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।स्कूल ड्रेस में सजे धजे बच्चे, हाथों में तिरंगा लेकर विद्यालय पहुंचे। विद्यालयों में भी बड़ा ही आकर्षक दृश्य नजर आ रहा था। तिरंगा थीम पर विद्यालयों में सजावट की गई थी।बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी। स्कूल की डायरेक्टर डॉ रिंकू एस गोयल जी ने बताया कि हम भारत 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ। संविधान में जो हमारे कर्तव्य तय किए गए हैं, उनका हम सही ढंग से पालन करें, तभी हमारा देश महान बनेगा औऱ हम यह करेंगे। यह संकल्प लिया देश का भविष्य कहे जाने वाले छात्र-छात्राओं ने। ये उम्र में भले ही छोटे हैं, लेकिन इनके विचार बताते हैं कि बहुत आगे जाएंगे। इस कार्यकम को सफल बनाने मे अभिका, गरिमा, प्रिया, सोनम, विधि, महक, दिव्या, शगुफ्ता, ऐश का सहयोग रहा।
Director
Mother's प्राइड