*~ सराहनीय कार्य ~*
*थाना नई मण्डी पुलिस ने किया चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण, 01 शातिर चोर अभियुक्त पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार*
*जनपद मुजफ्फरनगर*
अवगत कराना है कि दिनांक 28/29.01.2020 की रात्रि को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01 शातिर चोर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थाना नई मण्डी पर पंजीकृत अभियोग 27/20 व 41/20 धारा 380,411 भादवि का सफल अनावरण करते हुए *थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त अभियोगों से सम्बन्धित चोरी किया हुआ माल बरामद किया गया।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*
*1.* दीपक कुमार पुत्र जयभगवान निवासी गली नं0 4 शिवनगर गांधी कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर।
*बरामदगी*
*1.* 08 सिक्के सफेद धातु
*2.* 02 अंगूठी सफेद धातु
*3.* 01 जोडी पाजेब सफेद धातु
*4.* 15 हजार रुपये नकद
*5.* 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
*नोट-* *अभियुक्त दीपक उपरोक्त पर चोरी, गैगस्टर जैसी संगीन धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है*।
*मीडिया सेल*
*जनपद मुज़फ्फरनगर*