शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बनाएं और बांटे


शाहपुर (मुजफ्फरनगर)
शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा किया गया सराहनीय प्रयास। मास्क बनाएं और जरूरतमंदों को किए वितरित।
लॉक डाउन की स्थिति में शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपनी अध्यापिकाओ के मार्गदर्शन पर फेस मास्क बनाएं।बच्चों ने डिजाइनर फेस मास्क बनाएं और फेस मास्क बनाकर जरूरतमंद लोगों में बांटे।


कक्षा -12 की  रहनुमा ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को यह भी समझाया की कोविड-19 से बचने के लिए क्या - क्या सावधानियां बरतनी चाहिए ।साथ ही छात्रा प्राची सैनी ने मास्क पहनने को आवश्यक बताया। नरगिस, युशरा,सारिका,इशिका,सोनी, इकरा,बुशरा,सानिया,शीबा, नविस्ता,सलोनी,रिंकी आदि छात्राओं ने यह अनुभव  व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी अध्यापिकाओ के साथ भी साझा किए। छात्राओं को अन्य लोगों को जागरूक करने में प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी,प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना जी, श्रीमती रिंकी रानी, श्रीमती आदेश, श्रीमती शिवानी अरोरा, श्रीमती अंजलि का सहयोग भी प्राप्त हुआ।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री अजय भार्गव जी ने बच्चों के इस सराहनीय प्रयास पर मुक्त कंठ से प्रशंसा की।